Ghazipur News: पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Published:

सैदपुर। थाना पुलिस ने रविवार को पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित 20 वर्षीय आरोपी को माहपुर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक ज्ञानेश्वर सिंह हमराहियों के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने माहपुर रेलवे स्टेशन के पास से आमिर हुसैन (20) पुत्र अहमद हुसैन को गिरफ्तार किया। वह बहरियाबाद थाना क्षेत्र के आशुपुर गांव का निवासी है और वर्तमान में सैदपुर थाना क्षेत्र के ध्रुवार्जुन में रह रहा था।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी थाना सैदपुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 327/2026 में वांछित था। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2), 87, 64 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6 के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ज्ञानेश्वर सिंह और उनके हमराही पुलिसकर्मी शामिल रहे।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़