महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए डॉ. केएन पांडेय की बड़ी पहल, 50 हजार हेल्थ कार्ड बांटने का लक्ष्य! मुगलसराय में सेवा के जरिए मजबूत हो रही दावेदारी

Published:

Chandauli News : मुगलसराय विधानसभा में बीजेपी टिकट की दावेदारी के बीच डॉ. केएन पांडेय(Dr KN Pandey) ने महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर अपनी सक्रियता तेज कर दी है।
अमेघपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में रक्षाबंधन के अवसर पर क्षेत्र की महिलाओं के लिए हेल्थ कार्ड वितरण की पहल की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी रही।
डॉ. केएन पांडेय की ओर से 50 हजार महिलाओं तक हेल्थ कार्ड पहुंचाने का लक्ष्य बताया गया है। इस हेल्थ कार्ड के जरिए महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिलाने की बात कही जा रही है।
यानी पहल सिर्फ एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं, बल्कि मुगलसराय विधानसभा की बड़ी आबादी तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने की कवायद के तौर पर इसे देखा जा रहा है।
खास बात यह है कि डॉ. केएन पांडेय मुगलसराय विधानसभा से बीजेपी टिकट के दावेदारों में शामिल हैं। ऐसे में स्वास्थ्य सेवा के जरिए लोगों के बीच पहुंच बनाना उनकी राजनीतिक सक्रियता को भी नई दिशा देता दिखाई दे रहा है।
सवाल सिर्फ हेल्थ कार्ड का नहीं है…
सवाल है कि क्या सेवा के जरिए डॉ. केएन पांडेय मुगलसराय की सियासत में अपनी मजबूत जमीन तैयार कर रहे हैं?

50 हजार हेल्थ कार्ड का लक्ष्य—अगर यह अभियान धरातल पर पहुंचा, तो स्वास्थ्य सेवा के साथ-साथ मुगलसराय की चुनावी राजनीति में भी इसका असर देखने को मिल सकता है।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़