Ghazipur news: भांवरकोल एक्सप्रेसवे के हैदरिया पार्क में लगे हाईमास्ट लाइट पैनल में अराजक तत्वों ने डाली पत्थर और लकड़ी

Published:

Viral video



भांवरकोल(गाजीपुर)।स्थानीय थाना क्षेत्र हैदरिया के पास एक्सप्रेसवे के पार्क में सौंदर्यीकरण और पर्याप्त प्रकाश के लिए लगे हाई मास्ट लाइट मेंअराजक तत्वों ने पत्थर और लकड़ी डालकर हाई मास्टर कंट्रोल पैनल को क्षतिग्रस्त करने का एक शर्मनाक प्रयास किया है।पार्क में टहलने गए स्थानीय लोगों की नजर जब हाई मास्ट कंट्रोल पैनल पर पड़ी तो उन्होंने चिंता जाहिर किया है।पार्क पर्याप्त सफाई न होने से में ऊंची ऊंची झाड़ियां और कई जगह पार्क के रास्तों के लगायें गयें पत्थर भी उखड़े हुए हैं ।अब देखना है कि जिम्मेदारों की नजर कब पड़ती है और कब पूरे पार्क की साफ सफाई और पात्रों को मरम्मत के साथ ही हा मास्टर पैनल को ठीक किया जाता है ।

*वर्जन*

यूपीडा के आजमगढ़ सर्किल के मुख्य सुरक्षा अधिकारी भरत यादव ने बताया हाई मास्ट पैनल में लकड़ी और पत्थर डालना गंभीर प्रकरण है  स्थानीय पुलिस को अवगत कराकर अराजक तत्वों के पार्क में प्रवेश पर पर नकेल कसी जायेंगी ।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़