Ghazipur News: ब्रेजा कार और टाटा सूमो में टक्कर, शिक्षक गंभीर

Published:

रिपोर्ट – गोविंद कुमार प्रजापति


गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के परमेठ पुल के पास बुधवार दोपहर करीब दो बजे ब्रेजा कार और टाटा सूमो की टक्कर में शिक्षक सुनील कुमार (48) गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने बताया कि गोराबाजार निवासी शिक्षक करकटपुर स्थित विद्यालय से पढ़ाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही टाटा सूमो से उनकी कार टकरा गई। सूमो में सवार बच्चे सुरक्षित हैं। घायल शिक्षक को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़