धानापुर के नए BDO बने शाद अहमद, राकेश कुमार मिश्रा का चकिया तबादला

Published:

Dhanapur News (चंदौली)। विकासखंड धानापुर को नया खंड विकास अधिकारी (BDO) मिल गया है। जिला विकास कार्यालय से आए शाद अहमद ने धानापुर के नए बीडीओ के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वहीं, धानापुर में तैनात रहे बीडीओ राकेश कुमार मिश्रा का स्थानांतरण चकिया विकासखंड में कर दिया गया है।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत बीडीओ शाद अहमद(Shad Ahmed) ने विकासखंड कार्यालय के अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। इसके साथ ही उन्होंने विभागीय कार्यों और शासन की ओर से संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से आपसी समन्वय और जिम्मेदारी के साथ काम करने की अपेक्षा जताई। शाद अहमद ने कहा कि पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समय से पहुंचाना, विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा कराना और आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

वहीं, निवर्तमान बीडीओ राकेश कुमार मिश्रा के चकिया विकासखंड में स्थानांतरण की खबर से क्षेत्र के कई लोगों में निराशा देखी जा रही है। उनके कार्यकाल को लेकर स्थानीय लोगों के बीच चर्चाएं बनी हुई हैं।

अब धानापुर विकासखंड की जिम्मेदारी संभालने वाले नवागत बीडीओ शाद अहमद के सामने सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, ग्रामीण विकास कार्यों में तेजी लाने और आमजन की शिकायतों के निस्तारण की जिम्मेदारी होगी।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़