spot_img
17.5 C
New York
spot_img
spot_img

Ghazipur news: भांवरकोल नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी सचिन कुशवाहा हुआ गिरफ्तार

WHATSAPP CHANNEL JOIN BUTTON VC KHABAR

Published:

spot_img
- Advertisement -



भांवरकोल। थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच दिन पूर्व नाबालिक किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी सेना के जवान को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार की सुबह उसे जसदेवपुर  चौराहे से गिरफ्तार कर   वांछित धाराओं में जेल भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवक सचिन कुशवाहा पुत्र रघुनाथ इसी थाना क्षेत्र का रहने वाला है घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। जिसकी  तलाश में क्षेत्र में भ्रमणशील था। इसी बीच  मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के एक वांछित अपराधी जसदेवपुर चौराहे पर कहीं जाने की फिराक में किसी वाहन का  इंतजार  कर रहा  है।  सूचना मिलते ही समय रहते पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा। तो वह पुलिस की गाड़ी देखकर वह भागने लगा। लेकिन कुछ दूर भागने पर ही उसे दबोच लिया गया। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच दिन पूर्व एक नाबालिक किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पीड़िता ने उसके खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत  कराया था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सेना का जवान है। घटना के  समय  वह छुट्टी पर आया था। गिरफ्तार युवक को  दुष्कर्म सहित पाक्सो एक्ट एवं वांछित धाराओं में कोर्ट में पेसकर उसे जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, कांस्टेबल बल्लू प्रसाद, सूर्यप्रकआश गुप्ता, म0का0दीपमाला आदि शामिल रहे।

- Advertisement -
WHATSAPP CHANNEL JOIN BUTTON VC KHABAR

सम्बंधित ख़बरें

ताज़ा ख़बरें

राष्ट्रिय