चंदौली

Chandauli : पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप यादव बने लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव

The news point : समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रदीप यादव को राष्ट्रीय सचिव नामित किए जाने पर सपा कार्यकर्ताओं ने मानस नगर में शुक्रवार को फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव द्वारा एलबीएस पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रदीप यादव को लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सचिव नामित किया गया. सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मानस नगर खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सदस्य संतोष यादव के आवास पर फूलमालाओं से लाकर जोरदार स्वागत किया. वहीं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की. स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से संतोष यादव, पूर्व सभासद राजा राम सोनकर ,सोनू चौहान, ग्राम प्रधान धीरज यादव, किसान नेता केदार यादव,छात्र नेता रजत वर्मा,वीरेंद्र यादव,मनोज मास्टर शाहिद तमाम लोग मौजूद रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *