चंदौली

Chandauli news : रक्षामंत्री राजनाथ सिँह ने किया सभा को सम्बोधित

Chandauli : आज चंदौली के धानापुर के अमर वीर इंटर कॉलेज में भाजपा प्रत्याशी डॉ महेंद्र नाथ पांडेय के पक्ष में आयोजित जनसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले भारत का प्रतिनिधि अंतरराष्ट्रीय मंच पर बोलता था तो विदेश में ध्यान नहीं दिया जाता था।अब उसकी बात कान खोलकर सुनी जाती है।अर्थव्यवस्था के मामले में देश 11 वें स्थान से 5 वें स्थान पर पहुंच गया है।दुनिया अब कहने लगी है कि भारत विश्व की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था वाला देश है।कोरोना का संकट से पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई, लेकिन प्रधानमंत्री की सूझबूझ से यहां उतना फर्क नहीं पड़ा।


इंदिरा गांधी के शासनकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय लोकतंत्र का गला घोट दिया गया था। ऐसे लोग तानाशाही लाने का आरोप लगाते हैं और कहते हैं कि लोकतंत्र खत्म कर देंगे। obc के आरक्षण को संवैधानिक अधिकार देने का काम हमारी सरकार ने किया है।ये धर्म के आधार पर आरक्षण देने की बात कर रहे हैं।ये केवल परिवार को जनार्दन मानते हैं हम लोग देश 140 करोड़ की जनता को जनार्दन मानते हैं।उन्होंने योगी राज में गुंडाराज खत्म करने की सराहना की और कहा कि आज यूपी में अमन चैन है।

img 20240530 wa00015173912121175026823

उन्होंने मुफ्त राशन,70 साल से ऊपर के लोगों को आयुष्मान योजना से कवर करने का जिक्र करते हुए बताया कि पीएम सूर्य घर अब लोगों अपने उपयोग के लिए मुफ्त बिजली मिलने के साथ ही उसे अधिक होने पर बेच भी सकते हैं।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की देन है कि देश में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण, मिशन चंद्रयान ,आदित्य मिशन, मंगल मिशन, दुनिया में सबसे ज्यादा 46 प्रतिशत डिजिटल ट्रांजेक्शन हो रहा है।उन्होंने जोर देकर कहा कि पीओके भारत है और आगे रहेगा।पीओके को लेने के लिए युध्द नहीं करना पड़ेगा, बल्कि वहाँ के लोग खुद भारत में शामिल होंगे।

भाजपा जनता के विश्वास के आधार पर राजनीति करती है। भारत का नाम पूरी दुनिया में ऊंचा रहे इसलिए आपका वोट मांगने आया हूं।उन्होंने विपक्षी इंडिया गठबंधन निशान साधते हुए कहा कि इंडी एलाइंस को देश तोड़ने वाला और झूठ बोलने वाला बताया।कहा कि केवल सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि देश बनाने के लिए आपका समर्थन मांगने आया हूँ। इंडी गठबंधन का मतलब इंडिया तोड़ो गठबंधन है। इंडिया गठबंधन के लोग अपने परिवार को चुनाव लड़ा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लगभग दो वर्षों से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है। यूक्रेन में मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले भारत के 22 हजार बच्चों की सुरक्षा की चिंता उनके स्वजन को होने लगी तो पीएम मोदी ने दोनों देशों के राष्ट्रपति से बातचीत की।साढ़े चार घंटे युद्ध रोक दिया गया और तिरंगा लगी गाड़ियों से सभी को सुरक्षित एयरपोर्ट लाया गया और हवाई जहाज से स्वदेश पहुंच गए। देश को यह ताकत मोदी ही दिला सकते हैं। भाजपा कभी भी हिंदू-मुस्लिम की बात नहीं करती, विपक्ष के नेता इस तरह की गलतफहमी पैदा करते हैं। हम सभी वर्ग के लोगों की बात करते हैं, उनके हितों की चिंता करते हैं।
रक्षा मंत्री के संबोधन में पूर्व भाजपा प्रत्याशी डॉ महेंद्र नाथ पांडेय अपने संबोधन में संसदीय क्षेत्र में हुये विकास कार्यों की श्रृंखला के बारे में विस्तार से बताया।उन्होंने चंदौली को देश की 5 विकसित ग्रामीण लोकसभा के रूप विकसित करने के लिए एक मौका और देने की अपील की।
सभा को राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह व साधना सिंह, विधायक सैयदराजा सुशील सिंह,विधायक मुगलसराय रमेश जायसवाल,अजगरा विधायक टी राम,विधान परिषद सदस्य विनीत सिंह,लोकसभा प्रभारी ओमकार केशरी, चंदौली प्रभारी अनामिका चौधरी व जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने भी आये लोगों को संबोधित किया।सभा में बड़ी संख्या में आये पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता के साथ ही आम लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *