चंदौली

Chandauli News : चंदौली में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा की हुई शुरुआत,केन्द्रीय मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

Chandauli News : भारी उद्योग, भारत सरकार डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर सड़क सुरक्ष रैली को रवाना किया गया। साथ ही केन्द्रीय मंत्री व सांसद महेन्द्रनाथ पाण्डेय द्वारा उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा के बढ़ावा को लेकर शपथ दिलाई गई। रैली का मुख्य उद्देश्य है कि यातायात नियमों के साथ ही लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जाएगा।

सड़क दुर्घटना में 5.5 प्रतिशत तथा दुर्घटना में मृतकों की संख्या 4.2 प्रतिशत वृद्धि(5.5 percent increase in road accidents and 4.2 percent increase in the number of dead in accidents)

WhatsApp Image 2023 07 17 at 4.17.55 PM

माह जनवरी 2023 से मई 2023 तक के सड़क दुर्घटना एवं मृतकों की संख्या में विगत वर्ष की इसी अवधि की तुलना में कम होने के स्थान पर सड़क दुर्घटना() में 5.5 प्रतिशत तथा दुर्घटना में मृतकों की संख्या 4.2 प्रतिशत वृद्धि हुई है। यह स्थिति अत्यन्त चिन्ताजनक है। सड़क दुर्घटना में मृतकों की संख्या में सर्वाधिक मृत्यु दोपहिया वाहन चालकों की होती है। सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों के प्रति जनमानस में जारूकता लाये जाने के निर्देश दिये गए हैं जिसके क्रम में प्रदेश के समस्त जनपदों में ’’सड़क सुरक्षा पखवाड़ा’ का आयोजन दिनांक-17.07.2023 से 31.07.2023 तक किया जा रहा है जिसमें परिवहन विभाग, गृह विभाग, लोक निर्माण विभाग, चिकित्सा विभाग एवं शिक्षा विभाग संयुक्त रूप से सम्मिलित हैं। जनपद चन्दौली में सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारम्भ दिनांक-17.07.2023 को सांसद महेन्द्रनाथ पाण्डेय (भारी उद्योग मंत्री) द्वारा किया गया।

Also Read : Ghazipur News : गाजीपुर के इस प्रधान ने की अनोखी पहल,प्राथमिक विद्यालय के उच्च नंबर से टॉप छात्र छात्राओं को कराएंगे हवाई यात्रा

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सांसद द्वारा स्कूली विद्यार्थियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी गयी। सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में स्कूली विद्यार्थियों से वार्ता करते हुए उन्हें सड़क-सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया साथ ही सड़क सुरक्षा सम्बन्धी प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। सड़क सुरक्षा प्रचार वाहन का उद्देश्य सड़क सुरक्षा तथा यातायत नियमों के सम्बन्ध में जनमानस में जागरूकता लाया जाना है।

उक्त कार्यक्रम में विधायक पी0डी0डी0यू0 रमेश जायसवाल, श्री निखिल टी0फुंडे(आई0ए0एस0), जिलाधिकारी अंकुर अग्रवाल, (आई0पी0एस0) पुलिस अधीक्षक, एस0पी0 देव प्रभारी-सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर, अशोक कुमार यादव, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) सहित अन्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी प्रतिभाग किया।

Related Articles