Chandauli news: महाशिवरात्रि पर रसूलपुर शिव मंदिर के पास भव्य बिरहा मुकाबला*


*चहनिया* रसूलपुर शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भक्ति और लोकसंस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। भव्य बिरहा मुकाबले में प्रसिद्ध कलाकार बिरहा सम्राट कहे जाने वाले विजय लाल यादव और मीरा मूर्ति ने अपनी दमदार प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम की शोभा उस समय और बढ़ गई जब खुशबू किन्नर बतौर विशिष्ट अतिथि मंच पर उपस्थित हुईं। उन्होंने आयोजकों और कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और समाज में सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया।
ग्रामीण अंचल में आयोजित यह सांस्कृतिक आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि लोककला को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का भी सशक्त माध्यम साबित हुआ।
शिवभक्तों की भीड़, हर-हर महादेव के गगनभेदी जयघोष और बिरहा की ओजपूर्ण तान ने पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया। कलाकारों ने शिवभक्ति, सामाजिक संदेश और लोकसंस्कृति से जुड़े प्रसंगों को अपनी आवाज़ में इस तरह पिरोया कि श्रोता मंच से जुड़े रहे।















