spot_img

होली पर चंदौली पुलिस का जबरदस्त गुडवर्क: 1.68 करोड़ की अवैध शराब जब्त

Published:

चंदौली। होली पर्व से ठीक पहले अवैध शराब तस्करों पर चंदौली पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है।
Chandauli के थाना अलीनगर और स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में 1 ट्रक से 1028 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (कुल 9199.8 लीटर) बरामद कर 1 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 1.68 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया(Piyush Mordia) एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र श्री वैभव कृष्ण के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के नेतृत्व में होली को देखते हुए अवैध शराब तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा था।02 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर NH-19 स्थित सिन्घीताली पुल के पास चेकिंग के दौरान ट्रक संख्या RJ14GL7458 को रोका गया। चालक ने चंदौली पुलिस टीम पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश करते हुए भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक पकड़ लिया।

आलू और भूसी के नीचे छिपी थी करोड़ों की शराब

ट्रक की तलाशी में 30 बोरी आलू और 50 बोरी चावल की भूसी के नीचे छिपाकर रखी गई शराब बरामद हुई। सभी पेटियों पर “For Sale in Punjab Only” अंकित था। यह शराब पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी, जहां शराबबंदी लागू है।

चंदौली पुलिस: बरामद शराब का विवरण

  • IMPERIAL BLUE (375 ML) – 31 पेटी (279 लीटर)
  • ROYAL CHALLENGE (750 ML) – 315 पेटी (2835 लीटर)
  • ROYAL CHALLENGE (180 ML) – 145 पेटी (1252.8 लीटर)
  • ALL SEASONS (750 ML) – 239 पेटी (2151 लीटर)
  • MCDOWELL (750 ML) – 298 पेटी (2682 लीटर)

कुल 1028 पेटी – 9199.8 लीटर अवैध शराब के साथ ही अभियुक्त के पास से ₹1200 नगद और 2 मोबाइल फोन भी बरामद हुए। वाहन को धारा 207 MV Act के तहत सीज किया गया।गिरफ्तारअभियुक्त मल्लाराम पुत्र वागाराम, निवासी ग्राम रानी गांव कल्ला, थाना सदर बाड़मेर, जिला बाड़मेर (राजस्थान), उम्र 32 वर्ष।पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि होली के मौके पर बिहार में शराब की मांग अधिक होने के कारण ऊंचे दाम पर बेचने की योजना थी। इसी लालच में पुलिस टीम पर ट्रक चढ़ाकर भागने का प्रयास किया गया।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़