बिजनेस

DA Hike 2025: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का कितना बढ़ेगा महंगाई-भत्ता, जाने कब होगा इसका एलान

DA Hike 2025: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का कितना बढ़ेगा महंगाई-भत्ता, जाने कब होगा इसका एलान। केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को नए साल यानी 2025 में बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। उनके महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का एलान जल्द हो सकता है। सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि डीए की गणना कैसे होती है और इसका एलान कब तक होने की संभावना है। 7वें वेतन आयोग के तहत, DA की गणना AICPI के आधार पर होती है। इस बार जुलाई से दिसंबर 2024 तक के AICPI इंडेक्स के आंकड़ों से तय होगा कि सरकार डीए में कितना इजाफा करेगी।

DA Hike 2025

अक्टूबर 2024 तक के जारी डेटा बताता है कि जनवरी 2025 में DA में 3 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है, क्योंकि उस वक्त AICPI 144.5 पर था। हालांकि, अभी नवंबर और दिसंबर का आंकड़ा जारी नहीं हुआ है। अगर इन दोनों महीनों में भी यह आंकड़ा 145 के आस-पास रहता है, तभी जनवरी 2025 में DA बढ़कर 56 फीसदी तक पहुंचेगा। केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी का फैसला मुख्य रूप से AICPI  के आधार पर होता है। पिछले महीनों के डेटा से जाहिर होता है कि सरकार नए साल में DA को 53 फीसदी से बढ़ाकर 56 फीसदी कर सकती है।

महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का भी यह इजाफा केंद्रीय कर्मचारियों के मासिक वेतन में अच्छी-खासी बढ़ोतरी कर सकता है। अगर DA में 3 फीसदी की बढ़ोतरी होती है, तो सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलने वाले पैसों बड़ा बदलाव दिखेगा। 7th Pay Commission के तहत DA का रिवीजन साल में दो बार किया जाता है। पहली बार जनवरी और दूसरी बार जुलाई में।

यह रिवीजन AICPI इंडेक्स के औसत पर आधारित होता है। इस बार जनवरी 2025 के DA रिवीजन जुलाई से दिसंबर 2024 तक के AICPI डेटा के आधार पर होगा।  केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की औपचारिक घोषणा सरकार इसे होली से पहले जारी करके सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को त्योहारी तोहफा दे सकती है। हालांकि, डीए का पैसा मार्च या फिर अप्रैल की सैलरी के साथ आ सकता है। DA Hike 2025: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का कितना बढ़ेगा महंगाई-भत्ता, जाने कब होगा इसका एलान।

Related Articles