राष्ट्रीय

कल का मौसम: दिल्ली के लिए मौसम विभाग ने दी बड़ी अपडेट, इस सप्ताह उठाए मौज

दिल्ली मौसम अपडेट: उत्तर भारत में भी सर्दियां दस्तक दे चुकी है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश और राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में तापमान गिरने तथा कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान विभाग के अनुसार आज बृहस्पतिवार से अगले एक सप्ताह तक सूर्य की रोशनी कमजोर पड़ जाएगी, हालांकि कोहरे से लोगों को राहत मिल सकती है। यहां का तापमान अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, जबकि न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

वहीं दिल्ली से सटे गाजियाबाद में भी तापमान अधिकतम 25.0 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। IMD के अनुसार दक्षिणी अंडमान सागर व आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती क्षेत्र बनने की संभावना है इससे देशभर के विभिन्न राज्यों के मौसम में बदलाव होने वाला है।

गिर गया AQI का स्तर

दिल्ली में आज वायु प्रदूषण का स्तर नियंत्रित हो गया है। 21 नवंबर 2024 तक शहर वास्तविक समय AQI स्तर 324 है जो कमजोर श्रेणी में आता है। हालांकि दिल्ली के कुछ शहरों में यह अब भी के 400 के ऊपर है। जिससे लोगों सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को मास्क लगाकर बाहर निकलने की सलाह दी जाती है और खास तौर पर छोटे बच्चों को बेवजह बाहर ना निकले इससे अस्थमा जैसी कई गंभीर बिमारियों का खतरा हो सकता है।

अगले एक सप्ताह का पूर्वानुमान

  • 22 नवंबर, 2024 को दिल्ली का तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहेगा और आकाश साफ़ है
  • 23 नवंबर, 2024 को तापमान 26.29 डिग्री सेल्सियस तथा आसमान साफ़ रहेगा‌।
  • 24 नवंबर, 2024 को अधिकतम तापमान 26.95 डिग्री सेल्सियस तथा आसमान साफ़ रहने का अनुमान है।
  • 25 नवंबर, 2024 को तापमान 26.71 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
  • 26 नवंबर, 2024 को तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस तथा आकाश साफ़ है।
  • 27 नवंबर, 2024 25.12 डिग्री सेल्सियस आकाश साफ़ है।
  • 28 नवंबर, 2024 को भी दिल्ली का अधिकतम तापमान 24.78 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Deepak Panwar

पत्रकार, एडिटर, वेब डेवलपर... माहोल के हिसाब से कुछ भी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *