धांसू लुक और तगड़े फीचर्स के साथ आती है Mahindra XUV 300, देखें कार के फीचर्स

On: Tuesday, November 19, 2024 9:46 PM
Mahindra XUV 300 car photo

Mahindra XUV 300: भारतीय कार निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी जबरदस्त बिल्ड क्वॉलिटी और स्टाइलिश कार बनाने के प्रसिद्ध है। कंपनी का XUV 300 सबसे ज्यादा बिकने वाले माॅडल में से एक है अगर आप भी कार खरीदने का मन बना चुके हैं तो यह आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। आइए आगे जानते हैं कार के फीचर्स और आपके शहर की ऑन रोड़ कीमत के बारे में सबकुछ।

">

Mahindra XUV 300 के ख़ास फीचर्स

सबसे पहले नज़र डालते हैं इसके ख़ास फीचर्स पर जो इस बजट फ्रैंडली कार को लाजवाब बनाता है। XUV 300 में आधुनिक एनालॉग डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। पावर विंडो और सनरूफ इसके प्रमुख फीचर्स हैं। कार का खूबसूरत डिजाइन और फ्रंट लुक इसे अट्रैक्टिव बनाता है। कंपनी ने सेफ्टी में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया है। सुरक्षित यात्रा के लिए एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन, सीट बेल्ट वार्निंग और सेंट्रल लॉकिंग जैसे कई महत्वपूर्ण सुरक्षा फीचर्स मिलते हैं। पार्किंग के पहलू से देखा जाए तो फ्रंट और रियर दोनों ही टायरों में डिस्क ब्रेक उपलब्ध कराए गए हैं साथ ही इसमें रियर पार्किंग सेंसर भी दिया गया है।

Ad2

दमदार इंजन

महिंद्रा को भारतीय कार बाजार का सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी माना जाता है। Mahindra XUV 300 में कंपनी ने 1497cc का 4 सिलेंडर वाला डीजल इंजन दिया है जो 115.07 BHP की पावर जनरेट करता है। शक्तिशाली इंजन 300nm (न्यूटन मीटर) का टॉर्क उत्पन्न करता है जो पहाड़ी रास्तों पर भी आसानी से चढ़ जाती है। इसके 6 स्पीड मैन्युअल गियर ट्रांसमिशन दिए गए हैं जो 175 किलोमीटर की टॉप स्पीड से दौड़ने में सक्षम है। बता दें यह पैट्रोल वैरिएंट के साथ भी शोरूम पर उपलब्ध है।

इसे भी पढ़ें: शानदार लुक के साथ पेश हो रही New Hyundai Creta 2024, जाने क्या है कार की कीमत

Mahindra XUV 300 की कीमत

महिंद्रा की यह 5-सीटर कार कम बजट रेंज में आती है कंपनी ने स्टेंडर्ड से लेकर टाॅप वेरिएंट बाजार में लॉन्च किए गए हैं। दिल्ली में Mahindra XUV 300 का एक्स शोरूम प्राइस 10.21 लाख रुपए है। वहीं इसका बेस वेरिएंट 7.99 लाख रुपए की एक्स शोरूम कीमत पर उपलब्ध है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment


Home

Shorts

Web Stories

WhatsApp