Ghazipur News: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया पूर्व ब्लाक प्रमुख की मूर्ति का अनावरण

Published on -


गाजीपुर। जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने किया एक कार्यक्रम के तहत पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व.रामनाथ यादव की प्रतिमा का अनावरण किया। बाराचंवर के पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व. रामनाथ यादव की प्रतिमा का एलजी मनोज सिन्हा ने अनावरण किया।गाजीपुर के बाराचंवर स्थित अमरनाथ पूर्वांचल इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम के तहत एलजी मनोज सिन्हा ने मूर्ति का अनावरण किया। जम्मू काश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा कल अपने गृह जनपद गाजीपुर पहुंचे, और मोहनपुरा गांव स्थित अपने पैतृक घर मे धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए। एलजी मनोज सिन्हा ने शास्त्रीनगर स्थित अपने आवास पर रात्रि विश्राम किया। आज उन्होंने मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम के बाद एलजी मनोज सिन्हा वाराणसी के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, ब्लाक प्रमुख बिजेंद्र सिंह,पुर्व विधायक कालीचरण राजभर, विजय मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, विजय शंकर राय, सुनील सिंह,प्रो शोभनाथ यादव,ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, रामनरेश कुशवाहा अच्छेलाल गुप्ता, शशिकांत शर्मा, राजेश राजभर, शिवशंकर गुप्ता , बासुदेव पांडेय आदि मौजूद रहे।

About the Author
For Feedback - feedback@vckhabar.in

Leave a Comment