उत्तर प्रदेशगाजीपुरटॉप न्यूजब्रेकिंग

Ghazipur news: गहमर विवाह करने आए वर और वधू पक्ष के बीच जमकर चले लात घुसे


सेवराई। तहसील के गहमर थाना अंतर्गत मां कामाख्या धाम पर उस वक्त अफरा तफरी फैल गई। जब विवाह करने आए वर और वधू पक्ष के बीच जमकर लात घुसे चलने लगे। इस घटना में दोनों पक्षों से करीब 6 लोग घायल हो गए। जिन्हें 108 एंबुलेंस से चालक मोहम्मद हुबैब और एमटी सुनील के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा में भर्ती कराया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार कराया गया।

बिहार प्रांत के राजापुर गोसाईपुर निवासी चंदन कुमार पुत्र अनिल खरवार की शादी बिहार प्रांत के ही सीढ़ी करहगर निवासी गुड्डू खरवार की पुत्री सीता से तय थी। दोनों ही पक्ष विवाह के लिए गहमर थाना क्षेत्र के मां कामाख्या धाम पर आए हुए थे देर शाम सभी वैदिक विधान से विवाह संपन्न हो गया। आरोप है कि इस बीच वधू पक्ष के द्वारा लड़के (दूल्हा) पर टिप्पणी करते हुए दुल्हन का विदाई करने से मना कर दिया गया। जिस पर दूल्हा पक्ष भड़क गया।

दोनों ही पक्षों के द्वारा तू तू मै मै के साथ-साथ मारपीट शुरू हो गई। इस घटना में दूल्हा समेत करीब 6 लोग घायल हो गए। जिसमे दूल्हा चंदन कुमार (21) पुत्र अनिल खरवार निवासी राजापुर गोसाईपुर, बक्सर बिहार, नवीन खरवार पुत्र विनोद खरवार निवासी खुदरा गदाईपुर, दूल्हा की माँ संजीरा देवी (45), विनोद खरवार (54) पुत्र रामाधार खरवार, रूनी देवी (40वर्ष), और दुल्हन पक्ष की अमृता कुमारी (10) पुत्री मनोहर खरवार को चोटें आईं। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कामाख्या धाम चौकी के पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षो को शांत कराया।

घटना की जानकारी 108 एंबुलेंस को दी गई, 108 एम्बुलेंस के पायलट हुबै ब और एमटी सुनील के द्वारा सभी घायलों को आनन -फ़ानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा में भर्ती कराया गया जहां फार्मासिस्ट सुरेंद्र सिंह व विजय के द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। मरीजो ने आरोप लगाया कि मौके पर कोई भी चिकित्सक मौजूद नही था। जिससे फार्मासिस्ट के द्वारा ही इलाज किया गया। इस बाबत गहमर कोतवाल अशोक मिश्रा ने बताया की मामला संज्ञान में है। दोनो पक्षो के द्वारा आपसी रजामंदी से सुलह समझौता कर लिया गया है। वह लोग कोई कानूनी कार्यवाई नही चाहते।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *