उत्तर प्रदेशगाजीपुरटॉप न्यूजब्रेकिंग

Ghazipur news: जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह ने सिचाई विभाग के अधिकारियों संग कई पम्प कैनालों एवं नहरों का किया औचक निरीक्षण

img 20240718 wa05575533014386573987095



… कहा किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं होता है तो संबंधित दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ शासन को पत्र लिखकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी…

सेवराई। जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह के द्वारा किसानो को सिंचाई के लिए पानी की समस्या को देखते हुए सिचाई विभाग के अधिकारियों संग विधानसभा में पड़ने वाले कई पम्प कैनालो, ड्रेनो, नहरों का दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के किसानों से मुलाकात करते हुए उनकी समस्याएं सुनी एवं समस्याओ के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया।

उन्होंने किसानो को समय से पर्याप्त पानी मिले इसके लिए विभागीय  अधिकारियों को तत्काल सभी कमियों को दूर कर नहरों में क्षमता अनुसार पानी छोड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने सम्बन्धित किसानों को आश्वस्त किया कि जल्द ही नहर में गहमर बारा टेल तक पानी पहुचेगा। जिससे सभी किसान अपने खेतों की सिंचाई कर सके। गौरतलब हो कि चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल से गुजरने वाले मुख्य नहर में क्षमता के अनुसार पानी न होने के कारण क्षेत्र के सैकड़ो किसानों को अपने खेतों की सिंचाई के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है।

वही गंगा की सहायक नदि कर्मनाशा से संचालित पम्प कैनाल देवल,अमौरा देखरेख के अभाव में नहरों में पानी नहीं दे रहे हैं। जिससे किसने की फसल प्रभावित हो रही है। जिसकी शिकायत क्षेत्रीय किसानों के द्वारा जमानिया विधायक ओम प्रकाश सिंह से की गई थी। आज उनके द्वारा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंप कैनालों   ड्रैन का औचक निरीक्षण किया गया एवं संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। हिदायत दिया कि अगर क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं होता है तो संबंधित दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ शासन को पत्र लिखकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *