Blogउत्तर प्रदेशगाजीपुरटॉप न्यूजब्रेकिंग

Ghazipur news: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जमानिया विधान सभा के कई गांव में परिचर्चा श्रद्धांजलि सभा के बहाने कार्यकर्ताओं में भरे जोश

img 20240505 wa05916008833680203388966

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जमानिया विधान सभा के कई गांव  मेंपरिचर्चा श्रद्धांजलि सभा के बहाने कार्यकर्ताओं में भरे जोश

सेवराई। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जहां जनपद में सरगर्मियां बढ़ गई है। वही आज जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल व पूर्व सांसद मनोज सिन्हा के द्वारा जमानिया विधानसभा के विभिन्न गांव में परिचर्चा श्रद्धांजलि सभा एवं दर्शन पूजन के बहाने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर लोकसभा चुनाव के लिए जोश भरे।

पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को गहमर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान मनोज सिन्हा ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे स्वर्गीय राम अवध सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए अपनी श्रद्धांजलि दी। अपने एक मिनट के संबोधन के दौरान उन्होंने स्वर्गीय राम अवध सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की पर प्रकाश डालने के उपरांत मनोज सिन्हा मां कामाख्या के दर्शन के लिए रवाना हो गए। मां कामाख्या मंदिर पहुंचकर उन्होंने मां का स्पर्श दर्शन किया। मंदिर के महंत आकाश राय तिवारी ने वैदिक मंत्र कर के बीच उप राज्यपाल उपराज्यपाल को मां का दर्शन पूजन कराया।

इस दौरान उनके साथ विजय मिश्र, जिला मंत्री विष्णु प्रताप सिंह, दिलदारनगर चेयरमैन अविनाश जयसवाल, पूर्व ग्राम प्रधान शिव शंकर सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनीष सिंह बिट्टू, सत्यनारायण सिंह, सिंटू उपाध्याय, कृष्ण बिहारी राय आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

img 20240505 wa05933681290184652233407

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *