Ghazipur News : दिव्य लोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ की बैठक संपन्न,पुनीत बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तो अमित बने राष्ट्रीय सचिव

Updated on -

Ghazipur News : कई पत्रकार संगठन पत्रकारों की भीड़ को बढ़ावा दे रहे हैं लेकिन दिव्य लोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ का उद्देश्य भीड़ बढ़ाना नहीं बल्कि पत्रकारों के साथ हो रहे उत्पीड़न पर पत्रकारों के लिए हर समय उनके लिए तत्पर रहना व सहयोग करना संघ का उद्देश्य है।
सदर क्षेत्र के ददरीघाट में दिव्य लोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ की बैठक संरक्षक राजेश चौबे के नेतृत्व में संपन्न हुई।
संघ के बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय ने किया।

यह भी पढें : Ghazipur News: भांवरकोल कुंडेसर घर में घुस रहें चोरों को ग्रामीणों ने दौड़ाया

बैठक में कई महत्वपूर्ण तथ्यों पर बारीकियों से विचार-विमर्श किया गया। जिसमें सरकार व आम जनता के मध्य एक मजबूत कड़ी के तहत पत्रकारों की स्वयं श्रम भूमिका के समक्ष अनेक चुनौतियों के बावजूद भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में निर्भीक, निष्पक्ष व अडिग रहने आदि विषय पर जोर दिया गया। जिसमें सभी ने एक स्वर मे संघ के संगठन की मजबूती पर सहमति प्रदान की।
दिव्य लोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पुनीत कुमार त्रिपाठी, राष्ट्रीय सचिव अमित उपाध्याय, राष्ट्रीय महासचिव मो.इसराइल, ज़िला उपाध्यक्ष जय प्रकाश चंद्रा, जिला महामंत्री गगन सिंह को चयनित किया गया है।

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के.एन शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय,जिला अध्यक्ष वीर बहादुर मौर्य,रजत श्रीवास्तव, प्रियतोष साहू, अर्जुन कुमार,गौतम कुमार इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Ghazipur news, ghazipur samachar,ghazipur khabar

About the Author
For Feedback - feedback@vckhabar.in

Leave a Comment