उत्तर प्रदेशगाजीपुरटॉप न्यूजब्रेकिंग

Ghazipur news: भांवरकोल  सरकारी भूमि से अवैध मिट्टी खनन के आरोप में ग्राम प्रधान भदौरा पर केस दर्ज



*गाजीपुर*। सरकारी जमीन से अवैध मिट्टी खनन कराने के आरोप में भांवरकोल ब्लॉक के भदौरा ग्राम प्रधान बिट्टू सिंह कुशवाहा के ऊपर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मौजा भदौरा में स्थित आराजी नंबर 278 (ख) रकबा 0.2050 हे. सरकारी अभिलेख में बंजर भूमि के नाम से दर्ज है। इसी भूमि से ग्राम प्रधान भदौरा बिट्टू सिंह कुशवाहा पर जेसीबी मशीन से मिट्टी उठाने का आरोप है। उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबाद के निर्देश पर क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा ग्राम प्रधान के ऊपर मुकदमा दर्ज कराया गया है। इससे पूर्व भदौरा गांव के ही रहने वाले विवेक सिंह कुशवाहा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गाज़ीपुर पुलिस को टैग करते हुए अवैध मिट्टी खनन की शिकायत किया था। जिसका संज्ञान पुलिस ने भी लिया था।
क्षेत्रीय लेखपाल दीपक यादव ने बताया कि ग्राम प्रधान भदौरा द्वारा सरकारी भूमि से तकरीबन 500 वर्ग फीट मिट्टी खनन की जानकारी होने पर थाना भांवरकोल में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
*वर्जन*
थानाध्यक्ष भांवरकोल विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल की तहरीर पर सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3/5 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

*बोले ग्राम प्रधान* ग्राम प्रधान भदौरा बिट्टू सिंह कुशवाहा से जब दूरभाषा पर बात हुई तो उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा मुकदमा दर्ज किरने की जानकारी उनको दी गई है। लेकिन मैं अमृत सरोवर के तहत मिट्टी खनन करवाया था। इस मिट्टी को जनहित के विकास के कार्य में लगाया हूं। शिकायतकर्ता विवेक सिंह कुशवाहा द्वारा मेरे ऊपर निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं।

img 20241112 wa0940809568939484461613

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *