spot_img

Ghazipur news: मुहम्मदाबाद तहसील में लेखपाल रामाश्रय यादव सम्मानित

Published:

spot_img



मुहम्मदाबाद। तहसील सभागार में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान एसडीएम डॉ हर्षिता तिवारी द्वारा एसआईआर कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लेखपाल रामाश्रय यादव को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एसडीएम  ने कहा कि सरकारी कार्यों के सफल क्रियान्वयन में लेखपालों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। रामाश्रय यादव ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ किया है, जो अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद रामाश्रय यादव ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे आगे भी इसी तरह ईमानदारी और लगन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।
कार्यक्रम में तहसील के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़