spot_img

Ghazipur news:  भांवरकोल में अवैध शराब तस्करी से जुड़ी मारपीट और लूट की घटना: पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Published:

spot_img



गाजीपुर जिले के भांवरकोल थाना क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी को लेकर एक गंभीर घटना सामने आई है। स्थानीय सरकारी देशी शराब की दुकान (मिर्जाबाद क्षेत्र )के सेल्समैन अखिलेश पुत्र विद्या शंकर, ग्राम तेतररिया पर पड़ोसी अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकान से जुड़े लोगों ने मारपीट कर जेब से 7,380 रुपये लूट लिए। आरोपियों ने जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायतकर्ता अंकित प्रधान पुत्र दयाशंकर प्रधान, ग्राम विशेषरपुर ने बताया कि उनकी रिश्तेदार सुदेश्वरी देवी के नाम पर चल रही देशी शराब की दुकान की देखरेख वे करते हैं। पड़ोसी दुकान अजय कुमार राय की है जहाँ पर अवैध रूप से देशी शराब रखकर बेची जा रही है और इसे बिहार में तस्करी की जा रही है। इससे उनकी दुकान की बिक्री प्रभावित हो रही है और सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने पहले भी उच्चाधिकारियों को शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
कि बुधवार को अजय कुमार राय पुत्र बच्चू लाल राय, ग्राम जोगा मुसाहिब, युधिष्ठिर राय पुत्र राम विलास राय, ग्राम साधोपुर रामपुर, रेवतीपुर, अभिषेक राय पुत्र स्व. संतोष कुमार राय, ग्राम जोगा मुसाहिब, अंकुर राय (पुत्र अजय कुमार राय, ग्राम जोगा मुसाहिब, आशीष राय पुत्र ब्रम्हा राय, ग्राम राजापुर ने हमारे सेल्समैन अखिलेश को दुकान के बाहर बुलाकर आरोपियों ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर पांचों ने मिलकर मारपीट की, जेब से 7,380 रुपये निकाल लिए और धमकी दी कि शिकायत करने पर जान से मार देंगे। अखिलेश ने तुरंत अंकित प्रधान को फोन कर घटना बताई, जो बनारस में थे। डर के मारे अखिलेश थाने नहीं गया। अंकित प्रधान बृहस्पतिवार थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष भांवरकोल को तहरीर दी। पीड़ित की तहरीर पर भांवरकोल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें मारपीट, लूट, धमकी और जातिसूचक गाली जैसे अपराध शामिल हैं। पुलिस ने सेल्समैन अखिलेश का मेडिकल करवाया है और जांच शुरू कर दी है।

इनसेट

अवैध शराब तस्करी का व्यापक नेटवर्क
गाजीपुर में अवैध शराब तस्करी लंबे समय से समस्या बनी हुई है, खासकर बिहार सीमा से सटे इलाकों में। भांवरकोल क्षेत्र में पुलिस नियमित छापेमारी करती है, जहां हाल के महीनों में कई बार बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई है। पड़ोसी दुकानों के बीच प्रतिस्पर्धा से जुड़ी ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, जो तस्करी के बड़े नेटवर्क की ओर इशारा करती हैं। इससे न सिर्फ सरकारी राजस्व को नुकसान होता है, बल्कि कानून-व्यवस्था भी प्रभावित होती है। स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि पुलिस अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान चले और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया की  तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है जांच पूरी होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़