spot_img

Ghazipur news: भांवरकोल कुंडेसर में एक महीने से दलदल में धंसी पोकलेन मशीन,निकालने के सभी प्रयास फेल

Published:

spot_img

भांवरकोल (गाजीपुर )।स्थानीय थाना क्षेत्रके कुंडेसर गांव में विगत फरवरी महीने में गड़ही सफाई कार्य के लिए गोरखपुर से आई पोकलेन मशीन एक महीने से दलदल में धंसी पड़ी है।पोकलेन मशीन धसने से गड़ही सफाई कार्य बाधित हो गया है।यह घटना तब हुई जब वर्षों से जल निकासी और जल जमाव से जूझ रहे ग्रामीणों को राहत दिलाने के लिए चल रहे गड़ही खुदाई कार्य के दौरान हुई। पोकलेन मशीन दलदली मिट्टी में धंस गई, जिससे उसे निकालना बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया है।स्थानीय ग्रामीण व समाजसेवी राहुल पटेल सहित पिंन्सू यादव,दीनदयाल यादव,अखिलेश पाल,कमलेश कुमार, मोनू ने आदि ने घटना पर चिंता जताई है।कुशीनगर जनपद निवासी पोकलेन मशीन मलिक रमेश प्रताप सिंह ने बताया कि पोकलेन ऑपरेटर रोहित कुमार इस घटना के बाद से फरार है।वहीं शनिवार को अयोध्या जनपद से आई उच्च क्षमता लिफ्ट क्रेन भी फंसी पोकलेन को निकालने में फेल हो गई जिसका किराया और ढाई लाख के करीब बताई जा रहा है।वहीं इससे पूर्व मालिक द्वारा हाइड्रा क्रेन सहित अन्य क्रेन का प्रयोग किया गया है लेकिन पोकलेन मशीन को निकालने में सफलता हाथ नहीं लग रही है ।पोकलेन मशीन मलिक ने बताया कि अब तक धंसी पोकलेन को निकालने में 3 लाख रुपए से ज्यादा व्यय हो चुके हैं।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़