spot_img

Ghazipur news: ‘द करइल’ संपादक के यहाँ पत्रकारों का जमावड़ा, ‘बाटी-चोखा-खीर’ के साथ एकजुटता का संदेश

Published:

spot_img



गाजीपुर। जनपद में पत्रकारिता जगत की एकता और भाईचारे को नई ऊर्जा देने के लिए ‘द करइल’ के संपादक अभिषेक राय के आवास पर एक पारंपरिक बाटी-चोखा-खीर कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में गाजीपुर और बलिया जनपद के पत्रकारों का भारी सैलाब उमड़ा। पत्रकारों ने पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लेते हुए पत्रकारिता से जुड़े समसामयिक मुद्दों और चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की।ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष रामविलास पांडेय ने युवा पत्रकारों को पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों सत्य, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी की सीख दी। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय और सहयोग की भावना बढ़ती है। कार्यक्रम में नागेंद्र राय, पन्ने लाल जोशी, राजीव पांडेय, सुनील सिंह, सूर्यकांत त्रिपाठी, गयासुद्दीन सहित भारी संख्या में पत्रकार, समाजसेवी और स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद रहे। यह आयोजन देर शाम तक चला, जिसने समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ पत्रकारिता परिवार के बीच आपसी रिश्तों को और अधिक प्रगाढ़ किया।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़