spot_img

Ghazipur news: भांवरकोल स्कूल चलो अभियान की रैली को बीईओ ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

Published:

spot_img



कुंडेसर (गाजीपुर)। शासन के निर्देशानुसार खण्ड शिक्षा अधिकारी मुहम्मदाबाद बीरबल राम के नेतृत्व में कम्पोजिट विद्यालय कन्या कुंडेसर, क्षेत्र भांवरकोल द्वारा “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को खण्ड शिक्षा अधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
यह रैली कबीरपुर से कुंडेसर गांव की गलियों से होते हुए शेरपुर मोड़ तक निकाली गई, जिसमें विद्यालय के सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रैली के दौरान बच्चों ने शिक्षा के महत्व को लेकर विभिन्न नारों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया और अधिक से अधिक बच्चों के विद्यालय में नामांकन कराने की अपील की।
इस अवसर पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ भांवरकोल के अध्यक्ष एवं सीएस के कुंडेसर के प्रधानाध्यापक जयनारायण उपाध्याय, अखिलेश्वर नाथ तिवारी, मनोज कुमार, लक्ष्मी कुमारी, शितेष सिंह, कृष्ण मुरारी राय, रख्शी मेहरोश, सुधा उपाध्याय, नन्दकुमार श्रीवास्तव, रूपेश पाण्डेय सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री एवं ईसीसीई एजुकेटर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी शिक्षकों एवं अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें, ताकि उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित किया जा सके।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़