भांवरकोल (गाजीपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के पखनपुरा हैदरिया स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर उड़ती धूल राहगीरों के लिए मुसीबत बन रही है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से सटे इस महत्वपूर्ण राजमार्ग पर धूल से बाइक चालकों के साथ-साथ श्वास जनित बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए भी मुसीबत खड़ा कर रहा है। विदित हो गाजीपुर भरौली मार्ग बलिया बक्सर इत्यादि जगहों को जोड़ता है जिससे ट्रैफिक का दबाव ज्यादा रहता है। स्थानीय लोग गयासुद्दीन सिद्दीकी, फखरे आलम, मसरूर सिद्दीक़ी, सोनू पांडेय, प्रदीप गुप्ता, विभू पांडेय, रामजी पाठक, अनिल यादव,आदि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान की मांग किया है। वही समाचार प्रतिनिधि ने इस बात की शिकायत राष्ट्रीय राजमार्ग हेल्पलाइन नंबर 1033 पर भी किया गया है जिस पर जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान का आश्वासन दिया गया है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे मेंटेनेंस से जुड़ी कंपनी ओरिएंटल के इंजीनियर कृष्णकांत मिश्रा ने अपने कार्य क्षेत्र से बाहर होना बताया है। अब देखना है कि इस समस्या का समाधान कब तक होता है।
Published:


