


गाजीपुर।जनपद गाजीपुर के विभिन्न थानों और चौकियों पर अपनी कुशल कार्यशैली की छाप छोड़ने वाले लोकप्रिय उपनिरीक्षक ओमवीर सिंह 40 वर्षों की शानदार और बेदाग सेवा के बाद 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो गए। अपने बेहद मिलनसार और सहयोगात्मक स्वभाव के कारण वह आम जनता और पत्रकारों के बीच बेहद लोकप्रिय रहे हैं। उनके सेवानिवृत्ति के अवसर पर अमरोहा के पुलिस अधीक्षक (SP) लाखन सिंह ने उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल व सुखी भविष्य की कामना की।
विभिन्न जनपदों और महत्वपूर्ण चौकियों पर संभाली कमान
उपनिरीक्षक ओमवीर सिंह का सेवाकाल काफी विस्तृत और सराहनीय रहा है। गाजीपुर जनपद में तैनाती के दौरान उन्होंने भांवरकोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली मच्छटी चौकी, इसके अलावा बारा चौकी और बलिया जनपद की हनुमानगंज चौकी समेत कई अन्य चौकियों पर प्रभारी/पदाधिकारी के रूप में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।
गाजीपुर और बलिया के अलावा उन्होंने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई अन्य महत्वपूर्ण जिलों में भी अपनी सेवाएं दी जिसमें सहारनपुर,अमरोहा,देहरादून,गौतमबुद्ध नगर (नोएडा)
1986 में बतौर आरक्षी शुरू हुआ था सफर
ओमवीर सिंह वर्ष 1986 में उत्तर प्रदेश पुलिस में बतौर आरक्षी भर्ती हुए थे। अपनी मेहनत, ईमानदारी और उत्कृष्ट कार्यप्रणाली के बदौलत वह पदोन्नत होकर उपनिरीक्षक के पद तक पहुंचे। 40 साल तक खाकी की गरिमा को बनाए रखते हुए उन्होंने समाज सेवा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने में अपना अहम योगदान दिया।
शुभचिंतकों ने दी बधाई
उनकी सेवानिवृत्ति की खबर मिलते ही गाजीपुर और उनके सेवा क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। समाजसेवी रवि पांडेय, राहुल पटेल समेत क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिकों, सहयोगियों और पत्रकारों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल जीवन की मंगलकामना की है।

