


भांवरकोल क्षेत्र के कुडेसर गांव में आयोजित नौ दिवसीय श्री सीताराम महायज्ञ के दौरान कथावाचक हरिप्रकाश स्वामी ने रामकथा का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, भक्ति और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। प्रवचन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
महायज्ञ परिसर में दूर-दराज से आए भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। आयोजन को लेकर गांव व आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक माहौल बना हुआ है।



