Ghazipur news: भांवरकोल कुडेसर नाली निर्माण से ग्रामीणों को मिली राहत, सड़क निर्माण की भी उठी मांग


भांवरकोल। थाना क्षेत्र के कुडेसर ग्राम सभा वार्ड नंबर 1 में नाली निर्माण कार्य पूरा होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। बताया जाता है कि कई वर्षों से नाली नहीं होने के कारण गांव के लोगों को जलभराव और गंदगी की समस्या से जूझना पड़ रहा था। नवंबर माह में शुरू हुआ नाली निर्माण कार्य जनवरी में पूरा हो गया। लगभग चार सौ मीटर से अधिक लंबी नाली बनने से अब पानी निकासी की समस्या काफी हद तक दूर हो गई है, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
वहीं ग्रामीणों का कहना है कि नाली निर्माण से समस्या का समाधान हुआ है, लेकिन यदि सड़क का निर्माण भी हो जाए तो आवागमन और बेहतर हो जाएगा। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क निर्माण कराने की मांग की है।
इस दौरान देवेंद्र यादव, अखिलेश, अवधेश, दिनेश, जयराम, संतोष, मनोज पटेल, पुनित, संजीव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।















