top newsउत्तरप्रदेशगाजीपुरगाजीपुर न्यूज़गाजीपुर समाचारबेकिंग न्यूज़ब्रेकिंगभांवरकोल

Ghazipur news: भांवरकोल कुडेसर चौपाल बैठक में नहीं पहुंचे बीडीओ, समाधान की उम्मीद लेकर आए ग्रामीण निराश



भांवरकोल। भांवरकोल थाना क्षेत्र ग्राम सभा कुडेसर में आयोजित चौपाल बैठक उस समय निरस्त हो गई जब निर्धारित समय पर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) मौके पर नहीं पहुंचे। अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। रामाशंकर पटेल, नागेंद्र उपाध्याय,फेखन राम, महेंद्र राम
ग्रामीणों का कहना था कि गांव की नाली, सड़क, आवास, पेयजल व अन्य मूलभूत समस्याओं को लेकर वे चौपाल बैठक में अपनी बात रखने आए थे, लेकिन अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण उनकी समस्याएं नहीं सुनी जा सकीं। काफी देर तक इंतजार करने के बाद जब कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा तो ग्रामीण मायूस होकर घर लौट गए।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द ही नई तिथि निर्धारित कर चौपाल बैठक आयोजित की जाए, ताकि गांव की समस्याओं का समाधान हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button