top newsउत्तरप्रदेशगाजीपुर न्यूज़गाजीपुर समाचारबेकिंग न्यूज़ब्रेकिंगभांवरकोल

Ghazipur news: भांवरकोल ग्राम प्रधानों व प्रधानाध्यापकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न, शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर जोर


भांवरकोल (गाजीपुर)। विकास खण्ड भांवरकोल स्थित बीआरसी परिसर में मंगलवार को ग्राम प्रधानों एवं प्रधानाध्यापकों का ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जो सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद राय द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी रविन्द्र सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रधानाध्यापक, विभिन्न ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधान तथा स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना, विद्यालयों एवं ग्राम पंचायतों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा शासन की शैक्षिक एवं विकासात्मक योजनाओं की जानकारी देना रहा।
मुख्य अतिथि आनंद राय ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का सहयोग शिक्षा के विकास में हमेशा मिलता रहेगा और बीआरसी परिसर के कायाकल्प को भी प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं खण्ड शिक्षा अधिकारी रविन्द्र सिंह ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, छात्र उपस्थिति बढ़ाने तथा ग्राम पंचायतों के सहयोग से विद्यालय विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 विद्यालयों, दो दिव्यांग बच्चों तथा गणित क्विज प्रतियोगिता में जनपद में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले जसदेवपुर के छात्र को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की सफलता में एआरपी अमित राय व नसीम अंसारी का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुखडेहरा के ग्राम प्रधान लाल बहादुर कन्नौजिया ने की तथा संचालन मु. आलिम हुसैन ने किया। इस अवसर पर अशोक राय, राजेश यादव, अम्बिका राम, मोजम्मिल अंसारी, प्रीतू रंजन, अली हुसैन अंसारी, रीतू राय, शोभा कुमारी, ज्योति राय, ग्राम प्रधान इरशाद अहमद, समीर पासवान, संजय कुमार, शिक्षक रमाशंकर यादव, पंकज पाण्डेय, तुलसी प्रसाद, यशपाल सिंह, मनीष विशेन, शशिभूषण श्रीवास्तव, रत्नाकर द्विवेदी, सलाहुद्दीन, राकेश यादव, धर्मेन्द्र कुमार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button