spot_img

Ghazipur news: भांवरकोल ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग गंभीर घायल

Published:

spot_img



भांवरकोल । राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बढ़नपुरा के पास ट्रक की चपेट में आने से ग्राम पंचायत सुखडेहरा के राजस्व ग्राम किशुनपुरा निवासी निठाली राम(75) गंभीर रूप से चोटिल हो गए उपचार के लिए उन्हें जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ले जाया गया। निठाली राम शुक्रवार को बढ़नपुरा के रास्ते पैदल ही फखनपुरा जा रहे थे , इस दौरान पश्चिम से पूरब की ओर जा रही ट्रक की चपेट में आने से उनका दाहिना पैर का  हिस्सा बुरी तरह जख्मी हो गया। मौके पर मौजूद मच्छटी  चौकी इंचार्ज मच्छटी श्याम सिंह ने लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल भेजवाया।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़