Ghazipur news: भांवरकोल मच्छटी के पास 36 घंटे से खराब ट्रेलर को हटाने में हाइड्रा क्रेन फेल ,जाम छुड़ाने के लिए पुलिस ने ताकत झोंका*

*गाजीपुर*। भांवरकोल थाना क्षेत्र के मच्छटी चौकी के पास 36 घंटे से खराब बालू लदे ट्रेलर (बीआर 03 जीबी 8623) को हटाने के लिए लाया गया हाइड्रा क्रेन अत्यधिक वजन और ट्रेलर में कम दबाव और तकनीकी खामी की वजह से अपने जगह से नहीं हट पाया ।हाइड्रा क्रेन चालक ने काफी प्रयास किया कि खराब ट्रेलर को किनारे किया जाए ।मच्छटी चौकी पदाधिकारी श्याम सिंह ने बताया की शुक्रवार की रात्रि में जसदेवपुर मोड़ के पास भी एक ट्रेलर खराब था जिसको हाइड्रा क्रेन से हटाकर यातायात सुचारु कर दिया गया है वह भी जाम का एक मुख्य कारण था। मच्छटी के पास खराब ट्रेलर को ठीक करने के लिए गाड़ी मालिक आवश्यक समान और मिस्त्री के साथ वाराणसी से आ रहे हैं।संभवतः शाम तक यातायात सुचारु कर दिया गया है ।विदित हो कि 36 घंटे से खराब ट्रेलर के कारण यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है ।जाम छुड़ाने के लिए पुलिस ने लगातार ताकत झोंकी है लेकिन अनुकूल सफलता नहीं मिल पा रही है । बढ़नपुरा सौ वर्ष पुरानी सकरी पुलिया पर पर्याप्त मात्रा में पुलिसकर्मी और टोल कर्मी जाम हटाने में लगे है।पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और बिहार अत्यधिक संख्या में आने वाले ट्रक,ट्रेलर जैसे बड़े वाहनों के कारण एनएच 31 पर दबाव काफी ज्यादा बढ़ गया है । जाम के कारण क्षेत्रीय लोग अपने गंतव्य तक समय से नहीं पहुंच रहे हैं ।















