top newsउत्तरप्रदेशगाजीपुरगाजीपुर न्यूज़गाजीपुर समाचारबेकिंग न्यूज़ब्रेकिंगभांवरकोल

Ghazipur news: भांवरकोल राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने किया जय मां वैष्णो पूजा सामग्री व किराना स्टोर का उद्घाटन

भांवरकोल (गाजीपुर):
स्थानीय क्षेत्र के मनियां बाजार भांवरकोल में जय मां वैष्णो पूजा सामग्री व किराना स्टोर का भव्य उद्घाटन राज्यसभा सांसद नीरज शेखर द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल रहा।
इस अवसर पर सांसद ने दुकान संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रतिष्ठानों के खुलने से स्थानीय लोगों को पूजा सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे क्षेत्रवासियों को सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम में बहादुर सिंह, अंकुर, विवेक, आशीष, सरजू यादव, महातिम, डब्लू राय, अंजनी, शिवरतन, बृजेश सिंह, दुर्गा प्रसाद राय, मुन्ना यादव एवं अरुण राजभर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने नए प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button