top newsउत्तरप्रदेशगाजीपुरगाजीपुर न्यूज़गाजीपुर समाचारबेकिंग न्यूज़भांवरकोल

Ghazipur news: भांवरकोल हमारा आँगन–हमारे बच्चे कार्यक्रम का भव्य आयोजन, 50 निपुण बच्चे हुए सम्मानित


भाँवरकोल। सोमवार को बीआरसी प्रांगण में “हमारा आँगन – हमारे बच्चे” कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास, स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी रवीन्द्र सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि बच्चों का उज्ज्वल भविष्य तभी संभव है जब आँगनबाड़ी कार्यकर्त्री, शिक्षक और अभिभावक मिलकर उनके शैक्षिक, नैतिक एवं सामाजिक विकास के लिए समन्वित रूप से कार्य करें।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, कविताएँ, नाटक एवं समूह गीत प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित लोगों ने सराहा। शिक्षकों ने नई शिक्षा नीति, बाल सुरक्षा, पोषण तथा विद्यालय में नियमित उपस्थिति के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में आँगनबाड़ी के दो बच्चों तथा कक्षा एक, दो और तीन से तीन-तीन बच्चों सहित पूरे शिक्षा क्षेत्र से कुल 50 निपुण बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। एआरपी अमित राय ने भी अपने सुझाव साझा किए। कार्यक्रम का सफल संचालन मु. आलिम हुसैन द्वारा किया गया।
इस अवसर पर शशिभूषण श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र कुमार, चिरंजीविलाल गुप्ता, प्रमोद राय, प्रीतुरंजन राय, सरस्वती देवी, आशा जयसवाल, रीता सिंह यादव, नीता सिंह, प्रियंका, गुड़िया सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक-शिक्षिका, आँगनबाड़ी कार्यकर्त्री एवं ईसीसीई एजुकेटर्स उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button