Ghazipur news: भांवरकोल उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की कार्य समिति व संघर्ष समिति की बैठक सम्पन्न, 22 फरवरी को ट्विटर अभियान का ऐलान


भाँवरकोल। गाजीपुर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, ब्लॉक इकाई भाँवरकोल की कार्य समिति एवं संघर्ष समिति की एक अति आवश्यक बैठक वृहस्पतिवार को संघ के तत्वावधान में बीआरसी भाँवरकोल पर आयोजित की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष श्री जितेन्द्र यादव, सदर मंत्री श्री शिवमूरत सिंह कुशवाहा सहित जिला व ब्लॉक कार्यकारिणी के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सिंह यादव, मंत्री अजहर अली मोबीन, कोषाध्यक्ष शशिभूषण श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाशंकर सिंह यादव आदि ने जिलाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों का बुके एवं माला पहनाकर स्वागत किया।
बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं, लंबित मांगों, पुराने शिक्षकों को टीईटी से छूट सहित संगठन की आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष जितेन्द्र यादव ने शिक्षकों की एकजुटता पर बल देते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया।
आगामी 22 फरवरी को ट्विटर (एक्स) पर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया, जिसके लिए शिक्षकों को सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया गया। उपस्थित शिक्षकों ने एकजुट होकर संगठन को सशक्त बनाने तथा हर संघर्ष में तन-मन-धन से सहयोग देने की हुंकार भरी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष दिनेश सिंह यादव ने की तथा संचालन मु. आलिम हुसैन ने किया। इस अवसर पर रत्नाकर द्विवेदी, चन्द्रमोहन पाण्डेय, विश्वामित्र गुप्ता, अशफाक अहमद, तुलसी प्रसाद, त्रिपुरारी यादव, सिद्धार्थ कुमार, मालिक अहमद, सलाहुद्दीन, दीपक, विपुल राय, गुलाब सिंह, अक्षय गिरी सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।




