
श्री राय को भोजपुरी फिल्मों में अभूतपूर्व निर्देशन और सशक्त लेखनी के लिए “सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस” से नवाजा गया।
राधेश्याम राय के निर्देशन में बनी फिल्म कवन कसूर ने रिलीज से पहले ही चर्चा बटोर ली है। फिल्म के गाने और टीज़र को सोशल मीडिया पर दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
लंदन में मिला यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इससे यह साबित होता है कि क्षेत्रीय सिनेमा अब वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान मजबूत कर रहा है।
राधेश्याम राय ने अपनी सफलता का श्रेय दर्शकों के प्रेम और अपनी पूरी टीम की मेहनत को दिया। यह पुरस्कार उनके आगामी प्रोजेक्ट्स के लिए भी नई ऊर्जा और प्रेरणा का काम करेगा।



