रिपोर्ट अभिषेक राय
गाजीपुर। आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायत के बाद जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के प्रभावी हस्तक्षेप से भांवरकोल ब्लॉक के ग्रामसभा मुंडेरा बुजुर्ग में 63 केवीए ट्रांसफार्मर को 100 केवीए में अपग्रेड करने की स्वीकृति मिल गई है।
अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड गाजीपुर नगर द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि शिकायतकर्ता अभिषेक राय की शिकायत (संदर्भ संख्या 40019526011806) पर कार्रवाई करते हुए बिजनेस प्लान 2026-27 के अंतर्गत क्षमता वृद्धि को मंजूरी प्रदान की गई है। इस कार्य का यूनिक कोड U6751 निर्धारित किया गया है।
विभाग के अनुसार, अधीक्षण अभियन्ता कार्यालय, गाजीपुर द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि का कार्य कराया जाएगा। इससे मुंडेरा बुजुर्ग में लो-वोल्टेज और ओवरलोड की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।



