spot_img

Ghazipur news: घर से नाराज होकर भागी किशोरी जीआरपी ने सकुशल परिजनों को सौंपा

Published:

spot_img


गाजीपुर। रेलवे स्टेशन गाजीपुर सिटी पर जीआरपी की सतर्कता से घर से नाराज होकर भागी एक किशोरी को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया। घटना मंगलवार 17 मार्च 2026 की है।
पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर व पुलिस उपाधीक्षक रेलवे बलिया के निर्देशन में हेल्पलाइन नंबर 139 से प्राप्त सूचना के आधार पर जीआरपी गाजीपुर सिटी की टीम प्लेटफार्म नंबर 1 पर खड़ी कामायनी एक्सप्रेस में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक किशोरी संदिग्ध अवस्था में अकेली बैठी मिली।
महिला कांस्टेबल द्वारा पूछताछ करने पर किशोरी ने अपना नाम सोनम बिंद पुत्री सत्येंद्र कुमार, निवासी ग्राम डुमरी थाना बासडीह, जनपद बलिया बताया। उसने बताया कि मां की डांट से नाराज होकर वह घर से भागकर ट्रेन से जा रही थी।
पुलिस ने उसके पास मौजूद लेडीज पर्स की तलाशी ली, जिसमें चांदी व पीली धातु के आभूषण समेत अन्य सामान बरामद हुआ। इसके बाद किशोरी को थाने लाया गया।
इसी बीच उसकी मां उर्मिला देवी पुत्री की तलाश करते हुए थाने पहुंची। पहचान कराने पर किशोरी को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया। बेटी को सकुशल पाकर परिजन भावुक हो उठे और जीआरपी टीम की सराहना की।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष पवन कुमार सहित उपनिरीक्षक पवन कुमार, कांस्टेबल योगेंद्र यादव, शिवकुमार तिवारी व महिला कांस्टेबल सुमित्रा पटेल शामिल रहीं।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़