top newsउत्तरप्रदेशगाजीपुरगाजीपुर न्यूज़गाजीपुर समाचारबेकिंग न्यूज़ब्रेकिंगभांवरकोलसड़क दुघर्टना

Ghazipur news: भांवरकोल बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर पलटी कार, दो घायल

भांवरकोल(गाजीपुर) राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर पातालगंगा चट्टी के पास बुधवार को सुबह बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चार पहिया वाहन(कार)पलट गई। इस घटना में कार में बैठे पटना निवासी अविनाश रंजन के चेहरे पर चोट तथा चालक ऋषभ राज को भी हल्की चोट आई। पटना निवासी ऋषभराज दिल्ली से कार द्वारा एक मांगलिक समारोह में भाग लेने के लिए पटना जा रहे थे।कार में चालक ऋषभराज के अलावा उनके भाई रितेश किशोर तथा उनके मित्र अविनाश रंजन बैठे थे। कार जैसे ही पातालगंगा के पास पहुंची मोड़ से आगे आते ही सामने आती बाइक दिखी। कार चालक उस बाइक सवार को बचाने के प्रयास किया जिसमें बाइक सवार तो बच गया लेकिन कार पलट गई। चोटिलों का इलाज निजी चिकित्सक से कराया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर के सहारे क्षतिग्रस्त कार को खिंचवाकर राष्ट्रीय राजमार्ग31के किनारे कराया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button