spot_img

Ghazipur news: भांवरकोल दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में चार युवक गंभीर रूप से घायल

Published:

भांवरकोल (गाजीपुर )।स्थानीय थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31स्थित कबीरपुर बम कटरा के पास मंगलवार की शाम 4 बजे के करीब दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुंडेसर गांव निवासी विजय कुमार पुत्र परशुराम राम(18)तथा सूर्य प्रकाश पुत्र चंद्र प्रकाश राम(22) एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर से किसी काम के बाबत पखनपुरा की तरफ जा रहे थे।जैसे ही वह कबीरपुर गांव के पास पहुंचे सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर हो गई।दूसरी बाइक पर मुहम्मदाबाद थाना कोतवाली क्षेत्र के टप्पा कठउत बलुआ निवासी पंकज यादव पुत्र लोरीक यादव(25)तथा नितेश यादव पुत्र कमलेश यादव(21) एक ही बाइक पर सवार थे वह भी इस टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुए हैं ।स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना देते हुए108एंबुलेंस के जरिए चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद भेजवाया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए चारों को राजकीय मेडिकल कॉलेज गाजीपुर के लिए रेफर कर दिया।दुर्घटना की सूचना मिलते ही मच्छटी थाना चौकी प्रभारी श्याम सिंह मौके पर पहुंचे और आवश्यक लिखा पढ़ी की।चौकी पदाधिकारी मच्छटी श्याम सिंह ने बताया कि पूरा मामला संज्ञान में है फिलहाल घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़