
गाजीपुर। खबर सैदपुर से जहां शुक्रवार की दोपहर 11 बजे के आस पास सैदपुर में गंगा नदी में दो चचेरी बहनों ने पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी।घटना में एक लड़की की गंगा में डूबने से मौत हो गयी,जबकि दूसरी लड़की को बचा लिया गया है।घटना सैदपुर थाना क्षेत्र के रामकरण सेतु की है।जहाँ पहुंची दो चचेरी बहनों ने अचानक पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी।स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की मुस्तैदी के चलते गंगा में डूबी एक लड़की को बचा लिया गया।जबकि दूसरी को नदी से बाहर निकालने से पहले ही मौत हो चुकी थी।लड़कियां आपस मे चचेरी बहने बतायी जा रही है।जिनकी पहचान चन्दौली के बलुआ क्षेत्र के मोलना गांव की रहने वाली सोनी यादव 18 वर्ष पुत्री रमेश और चंचल यादव उम्र 19 पुत्री सुरेश के रूप में हुई है।सोनी की डूबने से मौत हो गयी है।जबकि बचायी गयी लड़की चंचल का स्थानीय सीएचसी में इलाज चल रहा है।सैदपुर कस्बा चौकी इंचार्ज मनोज कुमार पांडे द्वारा एक बच्ची को गोद में आनन फानन में अस्पताल भेजवाया गया जिसका नतीजा रहा कि बच्ची की जान बच गई,सोशल मीडिया पर जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
कोतवाल सैदपुर योगेंद्र सिंह ने बताया गंगा में कूदी दोनों चचेरी बहने थी जो चन्दौली जिले के थाना बलुआ निवासी मोलना की रहने वाली थी।जिसमें एक लड़की सोनी की मृत्यु हो गई जबकि दूसरी चंचल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। आपको बता दें कि दोनों चचेरी बहनें घर से प्रैक्टिकल देने निकली थी। दोनों लड़कियां आपस में चचेरी बहन है। घर से साथ में निकली थी। मृतका की मां रेनू देवी समेत सभी परिजन घटना के बाद से बेसूध है। भाई रोहित ने बताया कि जो आज घर से प्रैक्टिकल देने सुबह निकली थी क्या हुआ, कैसे हुआ, कोई कुछ समझ नहीं पा रहा है।
