
गाजीपुर। जनपद गाजीपुर के भांवरकोल थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय की कार्यशैली इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। थाना प्रभारी के रूप में कार्यभार संभालने के बाद से उनकी सक्रियता, फरियादियों की समस्याओं को सुनने और नियमानुसार कार्रवाई करने के तरीके की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।
बताया जा रहा है कि गौ तस्करी और शराब तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों पर पुलिस की सख्ती से संबंधित लोगों में हड़कंप का माहौल है। राजीव कुमार पांडेय का खानपुर और बरेसर थाना क्षेत्रों में भी कार्यकाल रहा है, जहां उनके कार्यों को लेकर चर्चा होती रही है।
फरियादियों की समस्याओं को सुनने पर जोर
थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय प्रतिदिन थाने पर आने वाले फरियादियों की शिकायतें सुनते हैं और मामलों में आवश्यकतानुसार नियमानुसार कार्रवाई करने पर जोर देते हैं। पुलिस की इस कार्यशैली से आम लोगों को अपनी समस्याएं रखने का अवसर मिल रहा है।
जनप्रतिनिधियों ने भी की सराहना
सजना गांव के ग्राम प्रधान ने थानाध्यक्ष की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वह मामलों में सख्ती से कार्रवाई करते हैं।
वहीं, मच्छटी ग्राम पंचायत के प्रशासक एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय राम ने कहा, “ऐसा थानाध्यक्ष मैंने पहले कभी नहीं देखा। उनका स्वभाव बहुत ही सरल है और वह लोगों से सहजता से मिलते हैं।”
स्थानीय जनप्रतिनिधियों के इन बयानों से स्पष्ट है कि पुलिस की सख्ती के साथ आम जनता के प्रति सरल व्यवहार भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
अब क्षेत्रीय लोगों को उम्मीद है कि पुलिस इसी तरह अपराध और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में लगातार कार्रवाई करती रहेगी।

