spot_img

Ghazipur news: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थानाध्यक्ष बदले – विवेक कुमार तिवारी को नोनहरा थाने की कमान

Published:

spot_img


गाजीपुर जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में व्यापक तबादला किया गया है। जारी आदेश के अनुसार कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
इस क्रम में उपनिरीक्षक विवेक कुमार तिवारी को रामपुर मांझा थाना से स्थानांतरित कर नोनहरा थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अन्य अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जनहित और कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह तबादले तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।
तबादलों के बाद संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे शीघ्र ही अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़