Automobile

स्टैण्डर्ड फीचर्स और 656 किमी रेंज के साथ Mahindra ने लॉन्‍च किया XEV 9e का टॉप वेरिएंट Pack Three

स्टैण्डर्ड फीचर्स और 656 किमी रेंज के साथ Mahindra ने लॉन्‍च किया XEV 9e का टॉप वेरिएंट Pack Three. भारतीय बाजार में महिंद्रा कंपनी ने 26 नवंबर 2024 में Mahindra XEV 9e को पेश किया गया था। अब कम्पनी ने इस Electric SUV को नए वेरिएंट Pack Three में भी लॉन्‍च कर दिया गया है। इस वेरिएंट में कुछ खास फीचर्स को दिया गया है। साथ ही इसे खास ईएमआई पर भी ऑफर किया गया है। आज हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। इसमें किस तरह के फीचर्स रेंज को दिया गया है। इसकी एक्‍स शोरूम कीमत क्‍या रखी गई है। और कब से बुकिंग और डिलीवरी को शुरू किया जाएगा।

Mahindra XEV 9e Pack Three वेरिएंट के फीचर्स

कंपनी की ओर से XEV 9e इलेक्ट्रिक SUV के Pack Three में 12.3 इंच की ट्रिपल स्‍क्रीन, AR-HUD, इनफिनिटी रूफ, एंबिएंट लाइट, 16 स्‍पीकर हरमन कार्डन डॉल्‍बी एटमॉस ऑडियो सिस्‍टम, स्टैण्डर्ड फीचर्स और 656 किमी रेंज के साथ Mahindra ने लॉन्‍च किया XEV 9e का टॉप वेरिएंट Pack Three. Calm, Cozy और Club प्री-सेट थीम, एवरी डे, रेस और बूस्‍ट ड्राइविंग मोड्स, पांच रडार और एक विजन सिस्‍टम के साथ Level-2 ADAS, ड्राइवर और ऑक्‍यपेंट मॉनिटरिंग सिस्‍टम, 360 डिग्री कैमरा, ऑटोपार्क जैसे फीचर्स मिलते है।

Mahindra XEV 9e Pack Three वेरिएंट की बैटरी और रेंज

महिंद्रा की ओर से XEV 9e इलेक्ट्रिक SUV में 79kWh की क्षमता की बैटरी को दिया है। जिससे इसे फुल चार्ज के बाद 656 किलोमीटर की MIDC रेंज मिलेगी। इसमें लगी मोटर से इसे 210 किलोवाट की पावर और 380 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। 175 किलोवाट के फास्‍ट चार्जर से इसे 20 से 80 फीसदी चार्ज करने में सिर्फ 20 मिनट का समय लगेगा। इस वेरिएंट को सिर्फ 6.8 सेकेंड में 100 की स्‍पीड से चलाया जा सकेगा।

Mahindra XEV 9e Pack Three वेरिएंट की कीमत, बुकिंग और डिलीवरी

कीमत की बात करे तो Mahindra XEV 9e के Pack Three वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 30.5 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस गाड़ी की बुकिंग को 14 फरवरी 2025 से शुरू किया जाएगा और मार्च के शुरू में इसकी डिलीवरी को शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही XEV 9e के Pack Three वेरिएंट को स्‍पेशल EMI के साथ भी लाया गया है। जिसमें 15.5 फीसदी की पेमेंट करने के बाद छह साल के लिए 45450 रुपये की EMI पर SUV को खरीदा जा सकता है। स्टैण्डर्ड फीचर्स और 656 किमी रेंज के साथ Mahindra ने लॉन्‍च किया XEV 9e का टॉप वेरिएंट Pack Three

Related Articles