गाजीपुर। प्रकाश जनसेवा फाउंडेशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आज दिनांक 19 नवम्बर 2026 को संस्था के कार्यालय, रविन्द्रपुरी, गोरा बाजार, गाजीपुर में मुख्य ट्रस्टी श्री आनंद प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रकाश जनसेवा फाउंडेशन की ओर से क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों एवं असहाय बुजुर्गों के बीच निःशुल्क भोजन वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही आगामी शीतलहर एवं ठंड को देखते हुए जरूरतमंद एवं निर्धन लोगों को ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से कंबल वितरण करने का भी संकल्प लिया गया।
बैठक में मुख्य ट्रस्टी श्री आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा कि समाज के जरूरतमंद, असहाय एवं वंचित लोगों की सेवा करना ही संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। संस्था भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जनसेवा के कार्य निरंतर करती रहेगी।
इस अवसर पर प्रशान्त कुमार राय, हर्षनाथ पाण्डेय, विनीत सिंह (संरक्षक), अनुराग चौहान, बबलू दुबे, सुजीत कुशवाहा, विजय विश्वकर्मा, रामप्रकाश गुप्ता, ऋषिकेश यादव, राधेश्याम चौबे, राहुल मदेशिया, राज समाजसेवी, धनंजय प्रजापति, शत्रुधन गुप्ता,सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने इस पुनीत सेवा कार्य को सफल बनाने के लिए अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।


