Sonbhadra News : हेड-टेल से बद्री बने साधन सहकारी समिति नौडीहा के अध्यक्ष,

Published on -

वैनी (सोनभद्र) Sonbhadra news। विकास खंड नगवा के नौडीहा साधन सहकारी समिति का चुनाव मंगलवार को काफी गहमा गहमी के बीच सम्पन्न हुआ। 12 बजे तक पर्चा भरने का समय था तय समय तक बद्री और बाबुन्दर का पर्चा भरा गया था। 3 बजे से वोटिंग शुरू हुई जिसमें कुल 9 मत में से 8 मत पड़े। शाम 4 बजे से गिनती शुरू हुई दोनों प्रत्याशियों को बराबर 4-4मत पड़े उसके बाद चुनाव अधिकारी सुनील गुप्ता द्वारा टॉस कराया गया जिसमें बद्री चुनाव जीते साथ ही उपाध्यक्ष पद पर आरती का एक ही नामांकन हुआ था और वह निर्विरोध निर्वाचित हुईं।

विजयी प्रत्याशियों को ब्लॉक प्रमुख नगवां आलोक सिंह ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर चंद्रभान सिंह लचिया भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश खरवार, परमानंद पटेल, विजय सिंह मुरारी पटेल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

About the Author
For Feedback - feedback@vckhabar.in

Leave a Comment