Ballia news: नरही भरौली में खेती पर वार अज्ञात लोगों ने दो बीघा लौकी की फसल काटकर की बर्बादी

On: Saturday, October 18, 2025 5:33 PM

">

भरौली गांव में दो किसानों की दो बीघा लौकी की फसल नष्ट, खेत पर पहुंचते ही रो पड़े किसान….

Ad2

बलिया जनपद के नरही थाना क्षेत्र के भरौली गांव में शुक्रवार की रात किसानों के दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव के दो गरीब किसान — महंगू चौधरी और निगम निषाद — की करीब दो बीघा में लहलहाती लौकी की फसल किसी शरारती तत्व ने शुक्रवार कि रातों रात जड़ से काटकर बर्बाद कर दी।

शनिवार की सुबह जब किसान रोज़ की तरह खेत पहुंचे, तो सामने उजड़ा खेत देखकर उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। दोनों किसान खेत में बैठकर फूट-फूटकर रोने लगे। एक रात में उनकी महीनों की मेहनत, पूंजी और उम्मीद सब राख हो गई।

किसानों ने बताया कि उन्होंने यह फसल उगाने में अपनी सारी जमा पूंजी लगा दी थी। अब फसल नष्ट होने से वे गंभीर आर्थिक संकट में हैं। निगम निषाद ने आंसुओं के बीच कहा….
हम गरीब किसान हैं, जो कुछ पैदा करते हैं वही हमारा सहारा होता है। जिसने हमारी फसल काटी है, उसे भगवान भी माफ़ नहीं करेगा।

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। नरही थानाध्यक्ष विरेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसानों ने किसी से रंजिश से इंकार किया है, लेकिन पुलिस अपने स्तर से जांच में जुटी है।

घटना के बाद गांव और आसपास के किसानों में आक्रोश और भय का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों की पहचान कर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो।

बलियासमाचार #किसानकीमेहनत #भरौलीगांव #नरहीथाना #लौकीकीफसल #किसानन्याय #UPNews #Ballia #

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment


Home

Shorts

Web Stories

WhatsApp