बलुआ थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

On: Tuesday, August 5, 2025 6:13 PM

चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के चकई गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाया। पुलिस ने 4 नामजद व 1 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

चंदौली (बलुआ):बलुआ थाना क्षेत्र के चकई (बल्लीपुर) गांव में रविवार की रात 23 वर्षीय विवाहिता काजल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने इसे दहेज हत्या करार देते हुए पति, सास और अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं।

सोमवार सुबह जब यह खबर काजल के मायकेवालों को मिली, तो वे तत्काल सिंगहा गांव से ससुराल पहुंचे और वहां जमकर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि काजल की हत्या कर उसे करंट से मरा हुआ दिखाने की कोशिश की गई।

काजल के पिता संजय राम के मुताबिक, उनकी बेटी की शादी 08 मार्च 2020 को गोबिंद उर्फ राजा से हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष दहेज को लेकर लगातार काजल को प्रताड़ित कर रहा था। कुछ समय पहले दोनों पक्षों में प्रधान प्रतिनिधि की मध्यस्थता से समझौता हुआ और दोनों पति-पत्नी एक साल तक मायके में ही रहे।

दो महीने पहले काजल अपने पति के साथ ससुराल वापस गई थी। बताया गया कि पति गोबिंद मजदूरी के लिए चंडीगढ़ चला गया था, और उसी दौरान रविवार रात उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई।

पोस्टमार्टम में गले पर निशान और जीभ बाहर निकलना संदेह को और गहरा करता है।

पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर चार नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बलुआ थाना प्रभारी डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि मामला गंभीर है और पुलिस पूरी तरह से जांच में जुटी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment


Home

Shorts

Web Stories

WhatsApp