Chandauli loksbha election : केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडेय ने लगाई जन चौपाल, कहा – देश के टॉप 5 ग्रामीण लोकसभा में शामिल होगा चन्दौली

On: Sunday, March 24, 2024 1:32 PM
---Advertisement---

The News Going. केंद्रीय मंत्री डाक्टर महेंद्र नाथ पांडेय लगातार क्षेत्र में सक्रिय है. चुनावी अभियान के क्रम में बड़ी जनसभाओं की बजाय छोटी छोटी जनचौपाल के माध्यम से लोगों से रूबरू हो रहे है, और आमजनमानस की समस्याओं के साथ ही जिले में किये गए विकास परक योजनाओं पर चर्चा की. साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार योजनाओं को बताया. सकलडीहा विकास खण्ड के सदलपुरा गांव में पहुँचे ग्रामीणों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया.

इस दौरान जन चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा में बहुत ही सुन्दर वातावरण महसूस कर रहा हूं. निश्चित रूप से केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के विकास परक परियोजना से हमारे लोकसभा क्षेत्र चन्दौली की जनता को अत्यधिक लाभ मिला. जिसकी आमजनमानस की तरफ से प्रशंसा भी की जा रही है.संबोधन में कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आगामी चुनाव में निश्चित रूप से एक बार फिर से सेवा करने का अवसर देने जा रही है. दावा किया कि अगला कार्यकाल इस लोकसभा के विकास में हमारे द्वारा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जायेगी. चन्दौली को ग्रामीण लोकसभा क्षेत्रों में देश में पांचवां स्थान पर पहुंचाने के लिए काम किया जायेगा.

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री महेवा गांव के चौहान बस्ती व संघती गांव में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में जनता के साथ रूबरू हुए. इस अवसर जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, अभिमन्यु सिंह, सूर्यमणि तिवारी, अरुण सिंह, संजय सिंह,, ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह, हरिवंश उपाध्याय, मृत्युंजय सिंह डीपू, जिला पंचायत सदस्य संजय पाण्डेय,डा के एन पाण्डेय, विवेक सिंह, अजीत पाठक, सोमारु बिंद, सुबेदार सिंह, शम्भू नाथ गोंड़, संजीव सिंह, राजेन्द्र पाण्डेय,, उमेश सिंह आदि मौजूद रहे. संचालन सकलडीहा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अरुण मिश्रा द्वारा संचालित किया गया.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment


Home

Shorts

Web Stories

WhatsApp